अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: वाशिंगटन और लंदन में बुद्धिजीवियों सहित हजारों लोगों ने पर्यावरण के बदलाव के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की पॉलिसियों के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किए रिपोर्ट के अनुसार 40000 से अधिक अमरीकी नागरिकों ने जिन में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी भी शामिल थे इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसियों के विरुद्ध व्हाइट हाउस, कांग्रेस और पर्यावरण संस्था की इमारतों के सामने विरोध प्रदर्शन किए।
विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहे हैं जब वाशिंगटन में वर्ल्ड बैंक और आई एम एफ की सालाना बैठक हो रही है प्रदर्शनकारी नारा लगा रहे थे कि भ्रष्टाचार कम करो और शिक्षा और प्रशिक्षण पर ध्यान दो। प्रदर्शनकारियों में 40 हजार से ज्यादा अमरीकियों ने अमरीकी शासन की युद्ध की आग भड़काने वाली पॉलिसी की भी कड़ी निंदा की इसी दौरान ब्रिटेन में भी साइंस म्यूजियम के सामने अमरीकी राष्ट्रपति की पॉलिसियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए गए लंदन में होने वाले इन प्रदर्शनों में ब्रिटिश जनता के साथ साथ शिक्षकों और प्रोफेसरों ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और साइंसी मुद्दों और पर्यावरण के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की पॉलिसीयों की निंदा की। ट्रंप की पॉलिसियों के विरुद्ध ब्रिटिश जनता के प्रदर्शन पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुए हैं और साइंस प्रोजेक्टों का बजट कम करने और पानी और हवा के बदलाव के मुद्दे को नजरअंदाज करने पर आधारित अमरीकी राष्ट्रपति के द्वारा उठाए गए कदमों और कार्यों को चैलेंज करने के लिए शुरु होने वाले वैश्विक आंदोलन का हिस्सा है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न केवल दुनिया में पानी और हवा के बदलाव के विषय का इंकार कर रहे हैं बल्कि वह इस मुद्दे को उठाने का उद्देश्य अमरीकी अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश समझते हैं अमरीकी राष्ट्रपति का मानना है कि दुनिया में पारा तेजी से बढ़ने का मुद्दा चीन की ओर से उठाया गया है और इसका उद्देश्य अमरीकी इंडस्ट्रीज को निशाना बनाना है
23 अप्रैल 2017 - 11:18
समाचार कोड: 825452
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और साइंसी मुद्दों और पर्यावरण के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की पॉलिसीयों की निंदा की।